JAMUI NEWS कुत्तों के हमले से बाइक सवार दो युवक घायल
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

किऊल नदी के हनुमान घाट के समीप बीते रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्तों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया.
विज्ञापन
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :
किऊल नदी के हनुमान घाट के समीप बीते रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्तों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये. घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला निवासी संतोष केशरी तथा मुकेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घायल युवक सिमुलतला स्थित एक होटल में खाना बनाने का कार्य करता है और देर रात बाइक पर सवार होकर भछियार मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहा था. तभी किउल नदी के समीप एक साथ दर्जनों अवारा कुत्तो ने अचानक हमला कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










