ePaper

घर में छिपाकर रखा गया हथियार व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 20 Dec 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
घर में छिपाकर रखा गया हथियार व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के जीतझिंगोई गांव स्थित एक घर से शनिवार को पुलिस ने एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के जीतझिंगोई गांव स्थित एक घर से शनिवार को पुलिस ने एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उक्त गांव में एक व्यक्ति अपने घर में हथियार छिपाकर रखा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर उक्त गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान उक्त गांव निवासी संजय पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के घर जब छापेमारी की गयी. तब घर के छज्जे पर एक बक्से में धोती में लपेटकर रखा हुआ एक कट्टा बरामद किया गया. इस दौरान जब बक्से की तलाशी ली गयी तब उसमें तीन कारतूस भी बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान सौरभ पांडेय पिता संजय पांडेय व संजय पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में पुअनि रूपेश कुमार, पुअनि गौतम कुमार, पुअनि कुंज बिहारी सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन