ePaper

बाइक लूट कांड में दो गिरफ्तार, लूटी गयी बाइक बरामद

Updated at : 28 Apr 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक लूट कांड में दो गिरफ्तार, लूटी गयी बाइक बरामद

16 अप्रैल को जोकटिया अलकजरा मार्ग पर लूटी गयी थी नयी बाइक

विज्ञापन

सोनो. 16 अप्रैल को सोनो थाना क्षेत्र के जोकटिया अलकजरा मार्ग पर नकाबपोश अपराधियों ने नई बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने उक्त बाइक लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही उनके पास से लूटी गयी बाइक व घटना के दौरान प्रयोग की गयी बाइक को भी बरामद कर लिया है. सोनो थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को थाना क्षेत्र के ढोंढरी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को बाइक लूट की जानकारी दी थी. उन्होंने आवेदन देकर बताया था कि वह झाझा के चरघरा स्थित राधे कृष्णा शोरूम से एक नयी स्प्लेंडर प्लस बाइक खरीद कर घर ढोंढरी जा रहा था. इसी दौरान जोकटिया अलकजरा मार्ग स्थित महुआ पेड़ के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रूकवायी और भय दिखाकर बाइक लूट कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक डाॅ शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ झाझा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, पुअनि मंकेश्वर प्रसाद, पुअनि विशाल कुमार को शामिल किया गया. इस दौरान तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि एक अपराधी लूटी गयी बाइक को बेचने की फिराक में है. पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपित को थाना क्षेत्र के कुआंबांक से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान गौतम कुमार यादव के रूप में हुई. गिरफ्तार गौतम के घर से लूटी गयी बाइक भी बरामद कर ली गयी. गौतम की निशानदेही पर घटना में शामिल उसके एक अन्य सहयोगी थाना क्षेत्र के लोहा गांव निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. लोहा के पास से ही लूटकांड में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बाइक के अलावे आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल के सहारे भी जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन