ePaper

शराब की तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार

Updated at : 18 Jan 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
शराब की तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार

गरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम अवैध शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खैरा. गरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम अवैध शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है. गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान चननवर चौक के पास झारखंड की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और चननवर पुल के समीप दोनों युवकों को पकड़ लिया. पकड़े गये युवकों की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की डिक्की से एक प्लास्टिक बोरी बरामद की गयी, जिसमें 750 एमएल की पांच बोतल विदेशी शराब छुपाकर रखी गयी थी. सभी बोतलों पर झारखंड राज्य में बिक्री के लिए अंकित पाया गया. पुलिस ने मौके पर ही शराब की खेप और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवकों में राहुल कुमार व मुन्ना कुमार है, जो गरही थाना क्षेत्र के बोझायत गांव के निवासी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन