पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

झाझा. पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बूढ़ीखार गांव निवासी बलवंत कुमार जालसाजी मामले में फरार चल रहा था. उसी गांव का गणेश कुमार उर्फ रोहित राज ने कुछ दिन पूर्व मामला दर्ज कराया था. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. सोमवार को पता चला कि वह घर पर है. तभी उसकी गिरफ्तारी की गई है. उन्होंने बताया कि लंबे मामलों से फरार चल रहे ढिवा गांव निवासी अशोक साह को गिरफ्तार किया गया है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन