आठ वर्षों से फरार नक्सल कांड के दो आरोपित गिरफ्तार

आठ वर्षों से फरार चल रहे नक्सल कांड के दो आरोपितों को चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन पंचायत के दूधनियां गांव से गिरफ्तार किया गया.
सोनो . आठ वर्षों से फरार चल रहे नक्सल कांड के दो आरोपितों को चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन पंचायत के दूधनियां गांव से गिरफ्तार किया गया. चरकापत्थर स्थित एसएसबी व यहां की पुलिस ने मंगलवार को दोनों को उसके गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली सुदाम यादव उर्फ सुदामा यादव (48) पिता खीरू यादव और नागो यादव (52) पिता टीपन यादव उर्फ टोकन यादव दूधनियां गांव के निवासी है. चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित चरकापत्थर थाने में दर्ज नक्सल कांड के आरोपित हैं. 2017 में दुधनिया गांव में नक्सली पर्चा चिपकाने के मामले में नक्सली अरविंद यादव समेत आठ से नौ लोग आरोपित हैं. इनमें सुदामा यादव और नागो यादव भी शामिल हैं. पुलिस को गत आठ वर्षों से दोनों की तलाश थी. दोनों लंबे समय से फरार था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली अपने घर आने वाले हैं. उक्त सूचना को 16वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को दी गयी. पदाधिकारी द्वय से कार्रवाई के निर्देश प्राप्ति के बाद ””सी”” समवाय के कंपनी कमांडर राजीव नयन कुमार, झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. संयुक्त टीम बताये गये गांव में गयी और पहले से चिह्नित की गयी जगह पर सर्च अभियान चलाया. इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जिसे रोककर उनसे प्रारंभिक पूछताछ की गयी जिसमें पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति वही सुदामा यादव और नागो यादव है जिसकी तलाश थी. दोनों को चरकापत्थर कैंप लाकर गहन पूछताछ की गयी. इसके पश्चात चरकापत्थर थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




