ePaper

प्राथमिकता के साथ आदिवासी गांवों का किया जायेगा विकास : विधायक

Updated at : 04 Jan 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकता के साथ आदिवासी गांवों का किया जायेगा विकास : विधायक

प्रखंड की चकाई पंचायत अंतर्गत मोहलिया चौक स्थित सिद्धो-कान्हू प्रतिमा स्थल के समीप रविवार को सिद्धो-कान्हू समिति चकाई की ओर से विधायक सावित्री देवी का सम्मान समारोह किया गया.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड की चकाई पंचायत अंतर्गत मोहलिया चौक स्थित सिद्धो-कान्हू प्रतिमा स्थल के समीप रविवार को सिद्धो-कान्हू समिति चकाई की ओर से विधायक सावित्री देवी का सम्मान समारोह किया गया. इस दौरान आयोजन समिति के जीतलाल हांसदा, मुंशी हेंब्रम, सुदाम हेंब्रम, सोनेलाल मरांडी, चंद्रमा हेंब्रम, बाबूराम किस्कू, शंकर हसदा, बिश्ना हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ा बजाकर अभिनंदन किया. इस दौरान आदिवासी नेता जीतलाल हसदा ने टोला पहाड़, लकड़ा, खुटुमों, कुर्तियां सहित कई आदिवासी बहुल गांवों में अब तक सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के नहीं पहुंचने और विकास से वंचित रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने अविलंब समाधान की मांग करते हुए कहा कि आश्चर्य की बात है कि आज भी इन इलाकों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. विधायक सावित्री देवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने बढ़-चढ़कर समर्थन दिया है, इसके लिए वह समाज की आभारी हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन आदिवासी इलाकों में अब तक विकास की योजनाएं नहीं पहुंच पायी हैं, वहां निश्चित रूप से योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. विधायक ने पूर्व प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों में भेदभाव बरतने का आरोप भी लगाया. राजद नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि आदिवासी समाज का सहयोग उनके परिवार को हमेशा मिलता रहा है और आगे भी समाज के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम किस्कू ने किया. इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन