गिद्धौर-कोल्हुआ बाइपास पर लगा जाम, स्कूल नहीं जा सके बच्चे

गिद्धौर से कोल्हुआ होते हुए जमुई तक जानेवाला बाइपास बुधवार को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक पूरी तरह जाम रहा.
गिद्धौर. गिद्धौर से कोल्हुआ होते हुए जमुई तक जानेवाला बाइपास बुधवार को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक पूरी तरह जाम रहा. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक नदी घाट से बालू लादकर जा रहे मालवाहक ट्रकों के गिद्धौर कोल्हुआ बायपास सड़क के कुमरडीह गांव के निकट अधिक संख्या में आवागमन से सड़क पर भीषण जाम लग गया. इसकी वजह से दर्जनों बच्चे स्कूल नहीं जा सके. कई यात्री वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. सड़क जाम नहीं टूटने पर सभी यात्री पैदल ही जाने लगे. स्थिति यह है कि सड़क के जाम हो जाने की वजह से यहां इस सड़क पर दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है. क्षेत्र वासियों ने इस सड़क पर जाम की समस्या से स्थानीय प्रशासन को निजात दिलाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




