अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, दबकर मजदूर की मौत
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :07 Sep 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमो-झगरूडीह मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन चौक पुलिया के समीप रविवार अहले सुबह अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया.
विज्ञापन
चकाई मिशन चौक के पास हुआ हादसा, चालक घायल
चकाई. थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमो-झगरूडीह मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन चौक पुलिया के समीप रविवार अहले सुबह अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर आदित्य पासवान (18 वर्ष) की बालू में दबकर मौत हो गयी, जबकि चालक रंजीत पासवान घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिया की दीवार टूट गयी और इंजन व ट्रेलर गड्ढे में पलट गया. घायल चालक किसी तरह जान बचाकर मौके से निकल गया, लेकिन मजदूर आदित्य बालू में देर तक दबा ही रह गया. ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल कर देवघर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता गणेश पासवान ने बताया कि बीते शुक्रवार रात गांव के ही कुछ युवक आदित्य को मजदूरी के बहाने ट्रैक्टर पर ले गये. बाद में पता चला कि वह अवैध रूप से बालू लोड करने गया था. ट्रैक्टर जलखारिया घाट से बालू लेकर घोरमो की ओर आ रहा था. घायल चालक रंजीत पासवान ने किसी तरह गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचकर आदित्य को बालू से बाहर निकाला.पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया
सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद झगरुड़ीह गांव के एक घर के पीछे छिपाकर रखे गये ट्रैक्टर के ट्रेलर और इंजन को जब्त कर लिया. घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










