चोरी की ई-रिक्शा के साथ चोर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 9:18 PM
पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को नगर परिषद क्षेत्र के मछली पट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है.
झाझा. पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को नगर परिषद क्षेत्र के मछली पट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोरी का ई -रिक्शा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि छापा गांव निवासी धीरज कुमार ने थाना में ई- रिक्शा चोरी होने का मामला गुरुवार को दर्ज करवाया था. ई-रिक्शा मालिक ने बताया कि बीते बुधवार रात्रि को ई- रिक्शा घर के बाहर लगाकर खाना खाकर सो गया था. सुबह उठा तो ई-रिक्शा घर के पास नहीं था. उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार की छानबीन में पता चला कि चोरी का ई- रिक्शा लेकर एक युवक नगर क्षेत्र के मछली पट्टी की ओर जा रहा है. इसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचा तो युवक ई-रिक्शा लेकर भागने लगा. उसे गिरफ्तार कर ई- रिक्शा जब्त किया .पकड़े गए चोर शिकारडीह गांव निवासी कृष्णा कुमार उर्फ किशन कुमार है. गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर अलकजरा से भी एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










