विराट महायज्ञ में रामकथा के साथ रामलीला का होगा मंचन

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 9:22 PM

विज्ञापन

गिद्धौर में सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 02 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है. महायज्ञ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

विज्ञापन

गिद्धौर . गिद्धौर में सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 02 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है. महायज्ञ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इसी क्रम में यज्ञ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की व्यवस्थाओं, रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी. समिति के अनुसार महायज्ञ की शुरुआत 01 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगी. इस विशाल कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आयोजन स्थल के रूप में पंच मंदिर एवं दुर्गा मंदिर के समीप नदी किनारे के मैदान को यज्ञ स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है. इस विराट धार्मिक आयोजन को लेकर समिति की ओर से कई विशिष्ट एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रण भेजा गया है. आमंत्रित अतिथियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, सांसद अरुण भारती, झाझा विधायक दामोदर रावत एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल हैं. समिति को उम्मीद है कि इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी. समिति के कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सामाजिक सहयोग राशि का संकलन किया जा रहा है. साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालु स्वेच्छा से खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन संध्या काल में रामकथा का आयोजन होगा, वहीं रामलीला मंचन भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा. नौ दिवसीय विराट महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन लगातार आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रहा है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर समर्पण और सेवाभाव से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. सदस्यों ने कहा कि यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी क्षेत्र में मजबूत करेगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन