ePaper

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 26,681 परीक्षार्थी शामिल, 367 रहे अनुपस्थित

Updated at : 18 Feb 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 26,681 परीक्षार्थी शामिल, 367 रहे अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बधवारु को जिला स्थित सभी केंद्र को मिलाकर कुल 26,681 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 367 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

जमुई . मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बधवारु को जिला स्थित सभी केंद्र को मिलाकर कुल 26,681 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 367 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जानकारी देते हुए डीईओ दयाशंकर ने बताया कि पहली पाली में 13,480 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 204 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 13,201 परीक्षार्थी शामिल हुए और 163 अनुपस्थित दर्ज किये गये. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड से चेहरे का मिलान कर व सघन जांच के बाद ही प्रवेश कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार का चिट-पुर्जा या इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके. छात्राओं की जांच के लिए परीक्षा केंद्रों पर अस्थायी कक्ष बनाये गये थे, जहां महिला कर्मियों द्वारा जांच की व्यवस्था की गयी. केंद्र के बाहर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान की तैनाती की गयी है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाये गये हैं. वीक्षकों को भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं थी. जबकि वरीय अधिकारी भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया गया. दूसरे दिन बुधवार को भी कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन