सिमुलतला में बीएसएफ जवानों को बांधी राखी, बहनों के स्नेह से भावुक हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बीएसएफ जवान के साथ महिलाएं | Prabhat Khabar Network

झाझा की सशक्ति शाखा की महिलाओं ने सिमुलतला स्थित सीमा सुरक्षा बल शिविर पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधी. इस भावुक पल ने जवानों के चेहरों से घर की यादों का अकेलापन दूर किया और देशभक्ति का माहौल बनाया.

विज्ञापन

झाझा. रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर झाझा सशक्ति शाखा की सदस्यों ने सिमुलतला स्थित सीमा सुरक्षा बल शिविर पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान जवानों के चेहरों पर घर से दूर रहने का अकेलापन कम हुआ और बहनों के स्नेह से पूरा माहौल भावुक व देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरती उतारकर जवानों को बांधा रक्षासूत्र

सशक्ति शाखा की सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से जवानों की आरती उतारी, तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की मंगलकामना की. इसके बाद सभी जवानों का मुंह मीठा कराया गया. महिलाओं ने जवानों को भाई मानते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

जवानों ने जताया आभार

सशक्ति शाखा की सदस्यों ने कहा कि सरहद और देश की सुरक्षा में तैनात जवान हमारे भाई हैं, जो अपने परिवार से दूर रहकर देशवासियों की रक्षा करते हैं. उनके त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी का दायित्व है. वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी बहनों के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा देश सेवा का संकल्प दोहराया.

समाज और देशहित में काम कर रही शाखा

शाखा की मीडिया प्रभारी निक्की भालोटिया ने बताया कि सशक्ति शाखा की सदस्याएं लगातार समाजहित और देशहित के लिए कार्य करती रही हैं. रक्षाबंधन के अवसर पर जवानों के साथ राखी का यह कार्यक्रम देश की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करने का माध्यम है.

ये सदस्य रहीं मौजूद

कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष रिंकू बंका, उपाध्यक्ष पूनम सुल्तानिया, सचिव कंचन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सरिता बोहरा, अनीता बंका, पूनम बोहरा, गुंजा सुल्तानियां, सोनल केजरीवाल, मधु सिंघानियां समेत अन्य सदस्य मौजूद थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन