पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से रहेगी रोक

आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर खैरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
खैरा. आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर खैरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी व विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर बीडीओ चंदन कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि दुर्गा पूजा एक पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, इसे शांतिपूर्वक और श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए. अगर कहीं भी अफवाह फैलती है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियां स्वयंसेवक नियुक्त करें, जो मेले की गतिविधियों पर नजर रखें. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जहां कहीं भी दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, उन सभी जगहों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है. मौके पर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि वे सक्रिय होकर मेला स्थल पर काम करें. प्रशासन हर कदम पर सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि जहां भी प्रतिमा की स्थापना होगी, वहां लाइसेंस लेना अनिवार्य है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के खैरा, पूर्णा खैरा, सगदाहा, भिमाईन, धरमपुर, रायपुरा, चंद्रशैली, केंदुआ समेत कई जगहों पर पूजा का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि विसर्जन के लिए रूट चार्ट तैयार कर थाना को जानकारी दें. थाना का सरकारी नंबर भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से सीधा संपर्क किया जा सकता है. बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक ईशा श्री, मधु कुमारी, महेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, रूपेश कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. पूजा समिति से मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, जयप्रकाश रावत, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




