घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, पटना रेफर

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के लखय गांव में गुरुवार को घरेलू विवाद में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया.
जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के लखय गांव में गुरुवार को घरेलू विवाद में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. युवक लखय गांव निवासी लालदेव गोस्वामी है. बताया जाता है कि युवक को अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर युवक ने घर में रखा चूहा मारने वाली दवा खा लिया. फिलहाल पटना रेफर हुए युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










