योग को अपनाने व मातृभाषा हिंदी में बात करने का आह्वान

रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाते हुए हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया.
झाझा. रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाते हुए हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो रामावतार सिंह, संघ के विभाग कार्यवाह चंद्रकिशोर प्रसाद ,स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक यदुनंदन प्रसाद, बनारसी पासवान, नगर सह संचालक नरेश लाल कर्ण ने किया. कार्यक्रम में मौजूद गायत्री परिवार के ज्ञान प्रकाश, सूरज बरनवाल समेत अन्य लोगों ने अतिथियों का बुके व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में मौजूद संघ चालक चंद्रकिशोर ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर बड़े-बड़े आयोजन न कर समाज जागरण का कार्य करें. हमलोगों का मुख्य पांच परिवर्तन करना है जो नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण व स्वदेश भाव को आगे बढ़ाना है. कार्यक्रम में मौजूद केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो सिंह ने कहा कि भारत के युवाओं को आज हर क्षेत्र में स्थापित होने की आवश्यकता है, जो आने वाले दिनों में दिखायी दे रहा है. यही कारण है कि पूरी दुनिया में भारत अपना परचम लहरा रहा है. योग को अपनाना, मातृभाषा हिंदी में बात करना, धार्मिक अनुष्ठान स्वीकार करना और महाकुंभ प्रयागराज में विदेशी सैलानियों का आना भारत के संस्कृति के प्रभाव दर्शाता है. हमें ऐसे भावों को आगे बढ़ाना चाहिए. कार्यक्रम को बनारसी पासवान, नरेशलाल कर्ण व अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सूर्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धीरज कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान राजेश लाल यादव व आदित्य कुमार ने संगीत के माध्यम से हिंदुत्व को जगाने का प्रयास किया. मौके पर किशोरी साह, गोपाल प्रसाद, बम शंकर बरनवाल, शंभू बरनवाल, परमेश्वर यादव, प्रसादी यादव, रूपेश भारती, राहुल कुमार, मंटू सिंह, पिंटू सिंह, लीलाधर कुमार, नूतन कुमारी, बृजनंदन बरनवाल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




