भारतीय मजदूर संघ ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

श्रमिक हितों की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को शहर के कचहरी चौक स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया.
जमुई. श्रमिक हितों की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को शहर के कचहरी चौक स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया. जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे श्रमिक प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को मांग-पत्र सौंपते हुए श्रमिक हितों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठायी. धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव ने बताया कि संगठन द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजा गया है. श्रमिक नेताओं ने मांगों में सभी श्रमिकों पर बिना अपवाद श्रम कानूनों का सार्वभौमिक लागू करना, ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करना, आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा देना, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू आदि करने की मांगें शामिल है. उन्होने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो पर विचार नहीं करती है तो हम सभी चरणबद्ध आंदोलन चलाये हें. मौके पर विश्वनाथ प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार सिंह, सूर्य नारायण पंडित, बीड़ी मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, चकाई प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पांडेय, उपेंद्र ठाकुर, पप्पू सिंह, आलोक कुमार विश्वकर्मा, अमन राज, राजीव कुमार सिंह, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, आशा देवी सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




