ePaper

संगठन सृजन अभियान को लेकर किया गया विचार-विमर्श

Updated at : 25 Feb 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन सृजन अभियान को लेकर किया गया विचार-विमर्श

जिले के खैरा प्रखंड एवं अलीगंज प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजन के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड एवं अलीगंज प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजन के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. पर्यवेक्षक समीना सफीक के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. पर्यवेक्षक समीना सफीक ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जायेगा. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होनें कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर पर खैरा प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, अवधेश यादव, जिला उपाध्यक्ष कुमार पुष्पराज, पंचायतीराज जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मंटू सिंह, अविनाश सिंह, अरूण पांडेय, सुभाष पांडेय, रामाकांत सिंह, किशोर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन