अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, भर्ती

शहर स्थित जेनेक्स ब्रिज होटल के समीप बीते रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई. शहर स्थित जेनेक्स ब्रिज होटल के समीप बीते रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी रामोतार साव के पुत्र शुभम साव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शुभम साव ओला कंपनी में काम करता है और वह मलयपुर रोड में किराये के मकान में रहता है. रविवार की रात भी काम कर वापस बाइक से अपने रूम पर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया और जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया. फिलहाल फरार वाहन की पहचान नहीं हो पाई है. शुभम साव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन