ePaper

साइबर ठगों से सावधान रहने का आह्वान

Updated at : 24 Feb 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगों से सावधान रहने का आह्वान

बिहार पुलिस सप्ताह समारोह में प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. बिहार पुलिस सप्ताह समारोह में प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ विनोबा भावे पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मनीष कुमार, गीतांजलि कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवानों ने प्रभात फेरी के दौरान लोगो को नशा मुक्ति, साइबर अपराध महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, बाल सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड, साइबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा सहित कई सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया. प्रभात फेरी थाना परिसर से निकलकर लार्ड मिंटो टॉवर चौक होते बाजार के तमाम गलियों चौक चौराहों से गुजरते हुए आम लोगों को जागरूक किया. इस दौरान बिनोबा भावे स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”” “साइबर ठगों से रहें सावधान” और “हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. वहीं जागरूकता रैली के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया, उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसके सत्यता की पुष्टि करें, वहीं उन्होंने आमजनों को सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा से जुड़े यातायात नियमों का पालन करने हेतु नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाते समय, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग की आमजनों से अपील की. मौके पर थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, मनीष कुमार, गीतांजलि कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी, जवान, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित कई बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण मौके पर मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन