अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव का दिया संदेश

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :16 Apr 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव का दिया संदेश

भीषण गर्मी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अग्निशमन विभाग ने चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की.

विज्ञापन

बरहट. भीषण गर्मी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अग्निशमन विभाग ने चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की. यह दौड़ अग्निशमन कार्यालय से कटौना मोड़ तक निकाली गयी. जिसमें अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लेकर लोगों को आग से बचाव, सतर्कता और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.दौड़ के दौरान आमजन को बिजली उपकरणों के सावधानीपूर्वक उपयोग और ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई. अधिकारियों ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लोगों को आग से सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनूप कुमार शर्मा, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिवानी कुमारी सहित कई अग्निशमन कर्मियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन