शराबी पति व जेठ ने महिला को पीटकर किया घायल, पति गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा मोहल्ला में घरेलू विवाद में शराब के नशे में धुत पति और उसके बड़े भाई ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी.
जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा मोहल्ला में घरेलू विवाद में शराब के नशे में धुत पति और उसके बड़े भाई ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना बीते बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस टीम ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. साथ ही, पुलिस ने आरोपित पति बिक्की कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. घायल महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बिक्की कुमार से हुई थी और उनके एक पुत्र भी है. शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति और भैसुर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ना करने लगे. महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता और आये दिन उसके साथ मारपीट करता है. बुधवार रात भी बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और फरार भैसुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




