पटना–आसनसोल स्पेशल का डुमरी हॉल्ट पर होगा ठहराव
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :16 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पटना और आसनसोल के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन सेवा के लिए डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
झाझा. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पटना और आसनसोल के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन सेवा के लिए डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुए आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 03202/03201 पटना-आसनसोल-पटना स्पेशल अब डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से रुकेगी. 03202 पटना-आसनसोल स्पेशल डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर सुबह 06:36 बजे पहुंचेगी तथा 06:37 बजे प्रस्थान करेगी. वही गाडी़ संख्या 03201 आसनसोल-पटना स्पेशल डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर शाम के 06:06 बजे पहुंचेगी तथा 06:07 बजे प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




