ePaper

शराब पीकर हंगामा कर रहे चार लोग गिरफ्तार

Updated at : 24 Feb 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे चार लोग गिरफ्तार

शराबियों की धर पकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत चंद्रमंडीह थाना पुलिस चार लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चकाई. शराबियों की धर पकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत चंद्रमंडीह थाना पुलिस चार लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है. चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गश्ती पुलिस को सूचना मिली कि बासुकीटाड़ बाजार के समीप कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और चारों को हिरासत में लेकर थाना लायी. थाने में जांच के बाद चारों के शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों में पिंकू सोरेन पिता मोतीलाल सोरेन, ग्राम पिपरा,संजय सिंह पिता विजय सिंह ग्राम बिशोदह, भीम कुमार सिंह पिता बाबूलाल सिंह ग्राम बरसोती थाना हीरोड़ीह जिला गिरिडीह, नंदलाल सिंह पिता स्व वासुदेव सिंह ग्राम वीरमागढ़ थाना नवलसाही जिला कोडरमा शामिल है. मामले में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, नंदन कुमार राय आदि शामिल थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन