वज्रपात से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव स्थित किऊल नदी के समीप शुक्रवार को वज्रपात से मवेशी चरा रहे युवक की मौत हो गयी.
जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव स्थित किऊल नदी के समीप शुक्रवार को वज्रपात से मवेशी चरा रहे युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान लखनपुर गांव निवासी किशोर रावत के 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश के दौरान छोटू कुमार मवेशी चराने गया. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. छोटू की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




