जनसुराज कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की विचारधारा से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
जनसुराज कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की विचारधारा से कराया अवगत

प्रखंड क्षेत्र की रामचंद्रडीह पंचायत स्थित महादलित टोला कोहवाराटांड में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैठक की.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड क्षेत्र की रामचंद्रडीह पंचायत स्थित महादलित टोला कोहवाराटांड में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में पार्टी की विचारधारा से ग्रामीणों को अवगत कराया गया. मौके पर उपस्थित पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिन्हा ने कहा कि अब तक सभी दलों के नेताओं ने बिहार व बिहारवासियों को केवल ठगने का काम किया है. जिसका परिणाम है कि अभी लोग सड़क, बिजली, पानी जैसे मौलिक सुविधा को लेकर भी भटक रहे हैं, महादलित सहित अन्य समाज के लोग विकास की पहुंच से वंचित हैं. रोजगार ना मिलने व कुटीर उद्योग को बढ़ावा ना मिलने के कारण गरीब तबके के लोग देश-परदेश में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का सबसे अंतिम विधानसभा चकाई भी विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है. अगर हमारी पार्टी की सरकार बनती है तो चकाई विधान सभा के विकास को लेकर भरपूर प्रयास किया जायेगा. हमारी पार्टी की पहली प्राथमिकता है चकाई को अनुमंडल का दर्जा दिलाने को लेकर भी रहेगा. इसे लेकर यहां के लोग वर्षों से संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन स्थानीय नेता गण इसे लेकर उदासीन बने हैं. मौके पर लगन मोहली, राजेश मोहली, विजय कुमार, राजकुमार मोहली, बासुदेव तुरी, टेटू पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन