गांव गांव में जनसंपर्क करेंगे जन सुराज के कार्यकर्ता

जन सुराज के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जन संपर्क करेंगे और लोगों को पार्टी के उद्देश्य व संकल्प से अवगत कराएंगे.
सोनो. जन सुराज के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जन संपर्क करेंगे और लोगों को पार्टी के उद्देश्य व संकल्प से अवगत कराएंगे. जन संपर्क अभियान की रूप रेखा व योजना के क्रियान्वयन के अलावे प्रखंड कमेटी के एकल पदधारकों के सशक्तिकरण को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सोनो के सर्वोदय आश्रम परिसर में पार्टी के प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक हुई. बैठक में जन सुराज के जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव, जिला महासचिव जमादार सिंह, प्रदेश कमेटी सदस्य राहुल कुमार, जिला प्रभारी प्रणव कुमार चौरसिया व जिला उपाध्यक्ष रमाकांत चौरसिया बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शामिल हुए. आगंतुक अतिथियों ने सदस्यों से सदस्यता अभियान चलाते हुए गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने को कहा. प्रशांत किशोर के आह्वान और पार्टी के उद्देश्य व संकल्प को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है. जन सुराज की सरकार बनी तो वृद्धा पेंशन बढ़ाकर दो हजार किए जाने, बिहार से युवाओं का पलायन रोककर यहीं रोजगार उपलब्ध कराने, रोजगार के इच्छुक युवाओं को 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने, उच्चस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था करते हुए हर प्रखंड मुख्यालय में मॉडल स्कूल बनाकर शिक्षा को मजबूती प्रदान करने , कमाऊ खेती के तहत किसानों को मनरेगा से मजदूर उपलब्ध कराने की बात करते हुए हर लोगों तक इसे पहुंचाने पर बल दिया गया. मौके पर चकाई विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राहुल कुमार ने उपस्थित युवाओं व प्रखंड कमिटी सदस्यों को वार्षिक कैलेंडर के साथ चादर भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, कामदेव सिंह, बृजनंदन सिंह, नितेश सिंह, गौतम सिंह, प्रकाश शर्मा, पूजा देवी, रेखा देवी, मुबारक हुसैन, पंकज दास, युगल किशोर रजक, अमित गुप्ता, सुधीर यादव, अशोक साह सहित कई कमिटी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










