ट्रेन की चपेट में आने से महिला हुई घायल

झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के नरगंजो-रजला हॉल्ट के समीप ट्रेन से झटका लगने से एक महिला घायल हो गई.
झाझा. झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के नरगंजो-रजला हॉल्ट के समीप ट्रेन से झटका लगने से एक महिला घायल हो गई. घटना देखकर लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉ ने घायल महिला का इलाज किया. घायल महिला की पहचान ताराकुरा गांव निवासी बसमतिया देवी के रूप में हुई. पहचान होने के बाद घायल महिला के घरवाले अस्पताल पहुंचा. डॉ ने घायल महिला की स्थिति नाजुक देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










