बारिश में ढह गया कच्चा मकान, खुले आसमान के नीचे रात काट रहे परिवार

Updated:
विज्ञापन
बारिश में ढह गया कच्चा मकान, खुले आसमान के नीचे रात काट रहे परिवार

प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद बाराडीह गांव में रामेश्वर साह का का कच्चा मकान ढह गया.

विज्ञापन

खैरा. प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद बाराडीह गांव में रामेश्वर साह का का कच्चा मकान ढह गया. मकान ढहने के बाद पूरा परिवार को अब खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है. दरअसल रामेश्वर साह का मकान मिट्टी का था और कच्चा मकान होने के कारण लगातार बारिश में वह टूट कर गिर गया. गनीमत यह रही कि परिवार के लोग इसकी चपेट में नहीं आए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन घर गिरने के बाद उस में रखा सारा सामान नष्ट हो गया. रामेश्वर साह ने बताया कि घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर इत्यादि सभी जरूरी सामान नष्ट हो गया है. उसने बताया कि उसका परिवार गरीब है. ऐसे में अब घर ग���र जाने के बाद उसे खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है. उसने बताया कि अब तक ना तो कोई जनप्रतिनिधि और नहीं कोई प्रशासनिक पदाधिकारी इसकी सुधि लेने पहुंचे हैं. पीड़ित परिवार ने मामले में प्रशासनिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन