छात्रावास का नाम बदलने पर आदिवासी छात्र युवा मंच 20 को करेगा प्रदर्शन

आदिवासी कल्याण छात्रावास चकाई का नाम बदलने पर आदिवासी छात्र युवा मंच के द्वारा विरोध प्रदर्शन रैली 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.
सरौन. आदिवासी कल्याण छात्रावास चकाई का नाम बदलने पर आदिवासी छात्र युवा मंच के द्वारा विरोध प्रदर्शन रैली 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. उक्त आशय की जानकारी देते हुए आदिवासी छात्र युवा मंच बिहार के अध्यक्ष राम लखन मुर्मू ने बताया कि चकाई छात्रावास में तमाम आदिवासी छात्र छात्राओं व युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन रैली का आयोजन रखा गया है. उक्त रैली मैं चकाई प्रखंड के हजारों आदिवासी छात्र छात्र भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि जबतक छात्रावास का नाम बदला नहीं जाता है तबतक प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि आदिवासी कल्याण छात्रावास का नामकरण में सुधार, 15 साल से बंद पड़े आदिवासी माडा योजना चालू करने, स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन कोचिंग सेंटर में शिक्षा के नाम पर मनमानी रूपये वसूली बंद करने, छात्रावास में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने, आदिवासी क्षेत्रों में विकास के नाम पर लुट बंद करने को लेकर रैली आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




