पांच दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

पांच दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में किया गया.

विज्ञापन

जमुई . पांच दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में किया गया. डीपीआरओ विनोद प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन में फोटोग्राफी, चित्रकला, मूर्ति कला एवं क्राफ्ट विधा की प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित की गयी. उन्होंने बताया कि 27 से 31 जनवरी तक यह आयोजन चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय, जमुई में विस्तारित कर आयोजित की जायेगी. कला एवं संस्कृति विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वसंत पंचमी महोत्सव का या दूसरा वर्ष है. इसमें प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. जमुई जिला में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस प्रकार का आयोजन करने का यह प्रथम प्रयास है,. कार्यक्रम में जमुई जिला के वैसे नवोदित कलाकार जो चक्षुष कला से जुड़े हुए हैं और जिनको अबतक कोई उचित मंच नहीं मिल पाया था उनको ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है. इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य है कि जमुई जिला के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के कला प्रदर्शनी के अनुभव को और बेहतर बनाये जा सके. साथ ही इस आयोजन में पटना, शेखपुरा बेगूसराय एवं मुंगेर जिले से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ताकि वो आकर प्रदर्शनी लगायें . इस कला प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी के आयोजन से निश्चित ही जमुई जिला के भावी कलाकार लाभान्वित होंगे एवं भविष्य में एक बेहतर कलाकार बनकर जिला स्तरीय राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय के कला प्रदर्शनियों में हिस्सा ले सकेंगे एवं जमुई जिला का नाम रौशन करेंगे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन