प्लस टू श्रीकृष्ण विद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

Updated at : 07 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्लस टू श्रीकृष्ण विद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस श्रीकृष्ण विद्यालय, सिकंदरा में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित किया गया.

विज्ञापन

सिकंदरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस श्रीकृष्ण विद्यालय, सिकंदरा में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित किया गया. मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा सफल छात्र-छात्राओं को अंकपत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. कक्षा नौ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में करिश्मा, शक्ति कुमार, मुस्कान, प्रिंस कुमार, सोनाली कुमारी, जयकांत कुमार, अभिषेक कुमार प्रमुख रहे. कक्षा 11 (विज्ञान संकाय) में आशीष कुमार, नीतीश कुमार एवं अभिषेक कुमार ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि कला संकाय में कृति कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया. सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रूपम कुमारी के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य कृष्ण कुमार, प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार, शिक्षकगण वरुण कुमार, अशोक कुमार, राघवेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुमन, मो मेराज, अनवर, बासुदेव यादव, मो फिरोज, करुणाकर पांडेय, इन्दुभूषण, रुब्बी कुमारी एवं कुंजबिहारी मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन