वाहन जांच के दौरान विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दुम्मा मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाकर एक बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद की गयी.
चंद्रमंडीह. शराब तस्करों के खिलाफ मंगलवार को चिहरा पुलिस को तब एक बड़ी कामयाबी मिली जब चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दुम्मा मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाकर एक बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद की. इस दौरान मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुम्मा मोड़ के पास नाकेबंदी की थी. इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को जांच के लिए रोका गया. जब बाइक पर रखे बैगों की तलाशी ली गयी तो पुलिस हैरान रह गयी. काले और नीले रंग के बैग और एक सफेद झोले से ऊंचे ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की गई. पकड़े गए तस्करों की पहचान गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी ग्राम निवासी नंदकिशोर कुमार पिता कमलकांत दास और बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के धावा ग्राम निवासी पंकज कुमार पिता सौदागर यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्करों के पास से 750 एमएल की 10 बोतलें, 375 एमएल की 18 बोतलें व बीयर 500 एमएल का 42 केन बरामद किया. थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




