रामचंद्रडीह काली मंदिर में हुई वार्षिक गमाली पूजा

प्रखंड के रामचंद्रडीह गांव स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में मंगलवार को धूम धाम के साथ वार्षिक गमाली पूजा का आयोजन किया गया.
चकाई. प्रखंड के रामचंद्रडीह गांव स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में मंगलवार को धूम धाम के साथ वार्षिक गमाली पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान काली मंदिर प्रांगण में विद्वान पंडितों द्वारा पिछले तीन दिन के चंडी पाट के उपरांत हवन आदि क़र कुंवारी कन्या ज्योनार एवं ब्राह्मण ज्योनार के साथ श्रद्धालु भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण में दर्जनों ध्वज निरोपित किया गया. इसके उपरांत मनोकामना पूर्ण होने की ख़ुशी में दर्जनों बकरे की बलि श्रद्धांलुओं द्वारा चढ़ाई गई. इसके बाद मंदिर के पुजारियों द्वारा मां के मंदिर में श्रद्धालु द्वारा चढ़ाये गए प्रसाद का वितरण किया गया. काली मंदिर के प्रधान पुजारी चंद्रधर मिश्र उर्फ चमारी मिश्र बताते हैं कि रामचंद्रडीह पीपरतर वाली काली जी की महिमा अपरमपार है. कोई भी भक्त इनके दरबार से खाली हांथ नही लौटता इसलिए सालो भर इनके मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. खास क़र मंगल एवं शनिवार को यहां पूजा अर्चना करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. उन्होंने मां काली मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 250 वर्ष पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा मां काली का सपना मिलने पर उनकी प्रेरणा से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मां काली की पिंडी का निर्माण पीपल के निचे किया गया. उसके बाद लगभग 14 वर्ष पूर्व एक मां काली पूजा समिति गठित क़र मां काली के भव्या मंदिर का पूजा समिति द्वारा निर्माण कराया गया. साथ ही काली मंदिर प्रांगण में भगवान शिव पार्वती, गणेश, रिद्धि सिद्धि, राधे कृष्ण, हनुमान, लक्ष्मी नारायण सहित एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं के भव्य मंदिर का निर्माण पूजा समिति द्वारा कराया गया जिस कारण प्रतिदिन यहां पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रहती है. वार्षिक काली गमाली पूजा को धूमधाम एवं भक्ति भाव से सम्पन्न कराने में पंडित गोपाल मिश्र, भूषण मिश्र, नुनुलाल मिश्र, अनिल मिश्र, रमेश मिश्र, गणेश मिश्र, वसंतु मिश्र, कामु मिश्र, अंगराज राय, संतु महथा, कालेश्वर राय, दानी शंकर राय,धर्मवीर आनंद,सुनील प्रसाद, भीम पंडित, कुमोद प्रसाद, झूलन प्रसाद, महेंद्र पंडित, केदार पंडित, जयनंदन प्रसाद, डॉ अमर प्रसाद, संजय प्रसाद आदि ने अपना योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




