रेलवे कॉलोनी में चोरी का प्रयास, ई-रिक्शा समेत चालक हिरासत में

Updated at : 07 Apr 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में चोरी का प्रयास, ई-रिक्शा समेत चालक हिरासत में

रेलवे कॉलोनी परिसर में बंद पड़े एक रेलवे आवास में बीते सोमवार की देर संध्या चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे कॉलोनी परिसर में बंद पड़े एक रेलवे आवास में बीते सोमवार की देर संध्या चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोगों की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी चोरी होने से बच गयी. पुलिस ने मौके से चोरी का सामान लदे एक ई-रिक्शा को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि तीनों चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, रेलवे मिडिल स्कूल के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी में शिक्षक सुमित कुमार का आवास है. वे श्राद्ध कर्म के लिए भागलपुर के नाथनगर गये हुए थे, जिससे घर बंद था. इसी का फायदा उठाकर तीन चोरों ने आवास का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे कीमती बर्तन सहित अन्य सामान बाहर निकाल लिया. चोर सामान को ई-रिक्शा पर लादकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों को संदेह हुआ. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही चोर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से बर्तन लदे ई-रिक्शा को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया. चालक की पहचान पिपराडीह मोहल्ला निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे सामान दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किराये पर लिया था. इधर, शिक्षक सुमित कुमार ने थाने में आवेदन देकर गैस सिलेंडर, इंडक्शन चूल्हा, टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, 6500 रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा फरार चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन