गिद्धौर में विराट महायज्ञ को लेकर निकली गयी शोभायात्रा

सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में गिद्धौर पंच मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर रविवार को ध्वजारोहण किया गया और शोभायात्रा भी निकाली गयी.
गिद्धौर . सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में गिद्धौर पंच मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर रविवार को ध्वजारोहण किया गया और शोभायात्रा भी निकाली गयी. शोभायात्रा से पूर्व विद्वान पंडित शुभम पांडेय, मिथलेश पांडेय, संतोष पांडेय तथा सहयोगी उत्तम कुमार झा उर्फ राजा बाबू ने मुख्य यजमान सह समिति अध्यक्ष सोनू कुमार रावत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण कराया गया. सैकड़ों श्रद्धालु पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन नजर आये. समिति के सचिव सुमन राज ने बताया कि आगामी एक फरवरी को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी, जबकि दो फरवरी से दस फरवरी तक ऐतिहासिक पंच मंदिर के समीप मैदान में नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. मौके पर राजेश कुमार, सुशांत साईं सुंदरम, रॉकी कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार, अजेश कुमार, आदित्य कुमार, अमित कुमार गोलू, विकास माथुरी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार, रणबीर कुमार, नीतीश कुमार, राज कुमार, आकाश कुमार सोनू, विकास रावत, जॉनी रजक, पिंटू कुमार, रेशम कुमारी, मुस्कान कुमारी, जोया कुमारी, दिलखुश कुमार, काजल सहित सनातन संस्कृति सेवा समिति के कई सदस्य शोभायात्रा में शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




