पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

चकाई एवं बिचकोड़वा थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से चार चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया.
चंद्रमंडीह. चकाई एवं बिचकोड़वा थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से चार चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया. बिचकोड़वा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि इसके तहत फरार इश्तेहार वारंटी गजही पंचायत के ककानियां गांव निवासी लालमोहन राय पिता स्व वासुकी राय, राजू राय पिता रामु राय एवं रामू राय पिता स्व टेटू राय को गिरफ्तार किया गया है. सभी इश्तेहार वारंटी थे. वहीं चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फरार वारंटी के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में सरौन पंचायत के दुवरिया टिल्हा गांव से सीताराम यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










