नव निर्वाचित पंच ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
नव निर्वाचित पंच ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

सेवा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले ऊपरी सेवा वार्ड नंबर 09 के रिक्त पंच पद पर उप चुनाव में निर्वाचित पंच सदस्य ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के सेवा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले ऊपरी सेवा वार्ड नंबर 09 के रिक्त पंच पद पर उप चुनाव में निर्वाचित घोषित हुए हिमांशु शेखर सिंह एवं कोल्हुआ पंचायत के महुलीगढ़ वार्ड नंबर तीन से नव निर्वाचित पंच सदस्य रिंकू देवी को गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सुनील कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. वहीं अपने शपथ ग्रहण के दौरान नव निर्वाचित पंच पद के सदस्य हिमांशु शेखर सिंह एवं रिंकू देवी ने पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत सेवा एवं कोल्हुआ में ग्राम कचहरी से जुड़े न्यायिक कार्यों में ईमानदारी के साथ निष्ठापूर्वक अपने कार्य दायित्व निर्वहन की बात कही. इस मौके पर कई विभागीय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन