स्कूल में नामांकन बढ़ाने को लेकर समग्र सेवा ने निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 10 Mar 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में नामांकन बढ़ाने को लेकर समग्र सेवा ने निकाली जागरूकता रैली

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घनबेरिया की छात्राओं ने बच्चों के नामांकन एवं विद्यालय में उनके ठहराव को लेकर सोमवार को जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घनबेरिया की छात्राओं ने बच्चों के नामांकन एवं विद्यालय में उनके ठहराव को लेकर सोमवार को जागरूकता रैली निकाली. समग्र सेवा की ज्ञानवती ने बताया कि समग्र सेवा के द्वारा जमुई जिले के खैरा, जमुई एवं झाझा प्रखंड में तथा मुंगेर, बांका एवं भागलपुर जिले में जागरूकता रैली निकाली गयी है. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि हर बच्चा स्कूल पहुंचे और उनका ठहराव सुनिश्चित हो. ज्ञानवती ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाएं और उनका नामांकन हो. अभी भी स्कूलों में नामांकन के मुकाबले छात्रों की उपस्थिति काफी कम है. कई बच्चे ऐसे भी हैं जो आज तक स्कूल में एडमिशन ही नहीं लिया है. कहा कि रैली के तहत सभी घर में जाकर वैसे बच्चों को चिह्नित किया है. मौके पर विद्यालय प्रधान शशि भूषण ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन