भाई को फंसाने की साजिश करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने भाई को फंसाने के लिये रची गयी साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया.
सोनो. पुलिस ने भाई को फंसाने के लिये रची गयी साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया. मामला थानाक्षेत्र के कटहरा चौपाल टोला कुसहनी का है. झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार की रात को कटहरा चौपाल के जियाउल अंसारी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके संझला भाई असताफ अंसारी ने छोटे भाई पर गोली चला दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनायी और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जियाउल अंसारी, उनके भाई असताफ अंसारी और जिलानी अंसारी को पुलिस ने घेर लिया. इसी दौरान जियाउल की मां ने एक कट्टा पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ में जियाउल अंसारी ने बताया कि असताफ अंसारी की पत्नी ने पहले उन पर केस किया था. इसके बाद लगातार धमकी देती थी और झगड़ा करती थी. इसी से परेशान होकर उसने भाई को फंसाने की साजिश रची. घर में कट्टा रखा और झगड़े के दौरान उसे फेंक दिया और पुलिस को गोली चलाने की झूठी सूचना दे दी. पुलिस के पहुंचने पर उसकी मां ने कट्टा सौंप दिया. पूछताछ में जियाउल ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इस मामले में सोनो थाना में केस दर्ज किया गया. आरोपित जियाउल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, पुअनि विशाल कुमार सिंह, पुअनि कुमारी पूर्णिमा, जिला सूचना इकाई के कर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




