प्रधानमंत्री की मां के अपमान के विरोध में एनडीए ने निकाला जुलूस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपमानजनक शब्द बोले जाने के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खैरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
खैरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपमानजनक शब्द बोले जाने के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खैरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जुलूस खैरा दुर्गा मैदान से प्रारंभ होकर खैरा बाजार होते हुए हाई स्कूल मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने खैरा-जमुई एवं खैरा-सोनो मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि दरभंगा की सभा से मंच पर इस तरह की अपमानजनक बातें करना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. मौके पर दरोगी यादव, मनोज कुमार दास, अनिल सिंह, भोपाल आर्य, प्रमोद कुमार और अरुण रावत सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




