फुट ओवरब्रिज के धीमे कार्य को देख डीआरएम नाराज, जल्द पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज के धीमे कार्य को देख डीआरएम नाराज,  जल्द पूरा करने का निर्देश

दानापुर मंडल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी रविवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विशेष सैलून से झाझा पहुंचे.

विज्ञापन

झाझा. दानापुर मंडल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी रविवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विशेष सैलून से झाझा पहुंचे. उन्होंने डाउन प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए डाउन प्लेटफार्म पर बन रहे एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के धीमे कार्य पर असंतोष जताया. प्लेटफार्म पर धीमी गति से हो रहे कार्य पर डीआरएम ने सबसे पहले अप प्लेटफार्म से डाउन प्लेटफार्म तक खड़े पीलर पर जल्द से जल्द गाडर चढ़ाने का निर्देश दिया. अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि कार्य जल्द पूरा करें, ताकि यात्रियों को डाउन प्लेटफार्म से नये एफओबी पर आवागमन में सुविधा मिल सके. उसके बाद उन्होंने स्टेशन के बाहरी परिसर का भी निरीक्षण किया और कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी से कई तरह की जानकारी भी ली. डीआरएम ने बताया कि दानापुर से झाझा तक ट्रेन परिचालन में किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है. संरक्षित रेल परिचालन को लेकर विंडो निरीक्षण भी किया जा रहा है. इसके अलावे उन्होंने एफओबी के कार्य पर भी विस्तार पूर्वक बताया कि अब ज्यादा दिन नहीं बचा है. एफओबी का कार्य किया जा रहा है .जो भी कमी देखी गयी, उसे दूर किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है. एफओबी का निर्माण 3 माह में पूरा कर लिया जायेगा और यात्रियों को इसका अप एवं डाउन प्लेटफार्म से आवागमन का लाभ मिलेगा. बारिश में रेलवे तालाब पर अत्यधिक पानी भर जाने पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण इस दिशा में पहल की जायेगी. मौके पर टीआई रवि गुप्ता, आईओडब्ल्यू ओम प्रकाश, सीएचआई गिरीश कुमार सिंह, आरपीरफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी समेत कई स्थानीय और दानापुर डिवीजन के अधीनस्थ अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन