हरिडीह में लटकर रहा जर्जर विद्युत तार

Updated:
विज्ञापन
हरिडीह में लटकर रहा जर्जर विद्युत तार

केशोफरका पंचायत के हरिडीह गांव में पोल से लटक रहे जर्जर विद्युत तार लोगों के लिए परेशानी बन गया है.

विज्ञापन

सोनो. केशोफरका पंचायत के हरिडीह गांव में पोल से लटक रहे जर्जर विद्युत तार लोगों के लिए परेशानी बन गया है. जर्जर तार से कभी भी हादसा होने की भी आशंका लोगों को डर सता रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली आपूर्ति जिस तार से की जा रही है, वह काफी पुराना और कमजोर हो चुका है. अक्सर तार जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है. बिजली विभाग से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन छह महीने बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है. गांव के गुड्डू कुमार, जितेंद्र यादव, पंकज कुमार, पंकज यादव, उमेश यादव, सुरेंद्र यादव, मालो यादव, अर्जुन यादव, मुकेश कुमार, संदीप कुमार और रोहित कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही विभाग ने जर्जर तार को बदलने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया तो वे बिजली आपूर्ति ठप कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. उनका कहना है कि बिजली विभाग की इस अनदेखी से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. विद्युत प्रशाखा सोनो के कनीय अभियंता प्रीतम राज ने बताया कि मामला संज्ञान में है.तार बदलने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू होगी गांव में तार बदल दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन