साइकिल यात्रा विचार मंच ने बाबा कोकिलचंद मंदिर में लगाये पौधे

सामाजिक संस्था साइकिल यात्रा एक विचार मंच की टीम रविवार को प्रखंड के गंगरा गांव अवस्थित बाबा कोकिलचंद धाम में साइकिल यात्रा विचार मंच के सदस्यों ने पौधे लगाये.
गिद्धौर. सामाजिक संस्था साइकिल यात्रा एक विचार मंच की टीम रविवार को प्रखंड के गंगरा गांव अवस्थित बाबा कोकिलचंद धाम में साइकिल यात्रा विचार मंच के सदस्यों ने पौधे लगाये. इस दौरान संस्थापक के सदस्य विवेक कुमार ने ग्रामीणों को पौधा संरक्षण का संकल्प दिलाया. यात्रा में शामिल सदस्य राहुल सिंह राठौर ने बताया कि यदि इस धरा पर मनुष्य जीवन का अस्तित्व बनाये रखना है तो पर्यावरण संरक्षण पर बल देना समय की मांग है. बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा के संयोजक चुनचुन कुमार ने विचार मंच के कार्यों की प्रशंसा की. विचार मंच से जुड़े सदस्य अभिषेक कुमार झा ने बताया कि प्राकृतिक संपदा के दोहन से पर्यावरण का संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ रहा है, जिसे संतुलित करने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है. इस दौरान गोलू कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार तिवारी, शैलेश भारद्वाज, नीतीश कुमार, कन्हैया सिंह, सुभाष सिंह, ब्रजेश सिंह, अमर कुमार, बलबीर कुमार, मयंक कुमार, अंश कुमार, किशु कुमार, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




