बाइक की ठोकर से बालक गंभीर

थाना क्षेत्र के भिमाईन पंचायत अंतर्गत कुरवा घटवारी गांव में गुरुवार की दोपहर बाइक की ठोकर से छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
खैरा. थाना क्षेत्र के भिमाईन पंचायत अंतर्गत कुरवा घटवारी गांव में गुरुवार की दोपहर बाइक की ठोकर से छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्काल बाइक को पकड़ कर रख लिया तथा घायल बच्चे को उसके पिता टूनर खेरवार और परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया. जख्मी बालक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है. टूनर खेरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं. परिजनों ने बताया कि ठोकर लगने के बाद सुमित कुछ देर तक अचेत पड़ा रहा. चिकित्सकों के अनुसार बालक के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है. घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




