सड़क हादसे में ठेला चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में ठेला चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार देर रात्रि प्रखंड क्षेत्र के बनझुलिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में ठेला चालक लखन यादव की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. बुधवार देर रात्रि प्रखंड क्षेत्र के बनझुलिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में ठेला चालक लखन यादव की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने बताया कि लखन यादव अन्य दिनों की तरह ठेला लेकर घर जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आ गये और घायल हो कर सड़क पर गिर गये. इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजन उन्हें घायलावस्था में उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मृतक लखन यादव की पत्नी शांति देवी, पुत्र अशोक यादव, अभय यादव उर्फ बुलु यादव सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया. लोगों ने बताया कि लखन यादव ठेला चलाकर ही अपने परिवार का किसी तरह से भरण पोषण कर रहे थे. उनकी असमयिक मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन