ePaper

रिश्वत लेने के मामले में तीन आवास सहायकों का अनुबंध रद्द

Updated at : 28 Apr 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में तीन आवास सहायकों का अनुबंध रद्द

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत छूटे हुए परिवारों के नाम जोड़ने के क्रम में कतिपय अनियमितताओं एवं आमजन से अवैध राशि की मांग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.

विज्ञापन

जमुई. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत छूटे हुए परिवारों के नाम जोड़ने के क्रम में कतिपय अनियमितताओं एवं आमजन से अवैध राशि की मांग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर ग्राम पंचायत राज नैयाडीह, प्रखंड सोनो के ग्रामीण आवास सहायक सच्चिदानन्द वर्मा, ग्राम पंचायत राज घुटवे एवं नावाडीह सिलफरी, प्रखंड चकाई के ग्रामीण आवास सहायक बबलू कुमार रविदास, ग्राम पंचायत राज अड़सार, प्रखंड जमुई के ग्रामीण आवास सहायक उत्तम कुमार दास का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन आवास सहायकों पर अवैध राशि लेने का वीडियो वायरल होने पर डीएम अभिलाषा शर्मा ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिया था. जांचोपरांत उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल के द्वारा 28 अप्रैल को सेवा समाप्ति का आदेश पारित कर दिया गया. गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में आरोप प्रमाणित पाये जाने पर गुंजन कुमार गुंजन एवं मो जीशान अख्तर का अनुबंध रद्द किया जा चुका है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चल रहे आवास योजना सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन