तालाब में डूबने से किशोर की मौत

परिजनों में मचा कोहराम
सरौन. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता आहार में डूबने से 14 वर्षीय किशाेर की मौत हो गयी. घटना शनिवार के दोपहर एक बजे की बतायी जाती है. मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडीडीह गांव निवासी रामू यादव के 14 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक अजय कुमार अपने पिता रामू यादव के साथ मवेशी लेकर छाता आहार के समीप गया था. इसी दौरान अजय आहार में स्नान करने लगा और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. आनन-फानन में परिजनों ने अजय को आहार से बाहर निकाला और बाबा बैद्यनाथ हॉस्पिटल चकाई ले गये, जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया. वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




