शिक्षक का शाॅर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 10:17 PM
डीईओ ने कहा होगी कार्रवाई
जमुई. इन दिनों सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के शाॅर्ट वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. इसमें शिक्षक भी पीछे नहीं हैं. जिले के एक वरिष्ठ शिक्षक ने भी अपने विद्यालय के कार्यालय में ही भोजपुरी और हिंदी गीत पर शाॅर्ट वीडियो बना डाला. विद्यालय कार्यालय में शिक्षक का भोजपुरी गाने पर बनाया गया शाॅर्ट वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है. शाॅर्ट वीडियो में देखे जाने वाले शिक्षक का नाम बुद्ध प्रकाश है जो नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय खैरमा में पदस्थापित है. कार्यालय परिसर में ही भोजपुरी गाने सहित अन्य गानों पर लगातार एक के बाद एक चार शाॅर्ट वीडियो बना शिक्षक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो काफी तेज गति से वायरल हो रहा है. शिक्षक ने भोजपुरी गाना धनवा लेवी की जनवा लेवीं बोली हमर सोना, जिस दिन तेरी मेरी बात नहीं होती… सहित अन्य गानाें पर शाॅर्ट वीडियो बनाया है. शिक्षक के वायरल हो रहे शाॅर्ट वीडियो के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में इस तरह शाॅर्ट वीडियो बनाना कतई उचित नहीं है. इस संबंध में संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










