रामचरित मानस पाठ से बना भक्ति का माहौल

प्रखंड की पतसंडा पंचायत के छतरपुर गांव में श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में अखंड रामधुन महायज्ञ सह रामचरित मानस पाठ गुरुवार को शुरू हुआ.
गिद्धौर. प्रखंड की पतसंडा पंचायत के छतरपुर गांव में श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में अखंड रामधुन महायज्ञ सह रामचरित मानस पाठ गुरुवार को शुरू हुआ. इस दौरान छतरपुर गांव के 151 कुंआरी भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. दो दिवसीय महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है.आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव की सुख, समृद्धि के लिए यहां हर वर्ष रामधुन महायज्ञ का आयोजन होता है. इस महायज्ञ को लेकर आयोजन समिति के सदस्य समस्त छतरपुर वासी ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से यज्ञ में अंश दान कर पुण्य का भागी बनने की अपील की है. इस मौके पर कलश यात्रा में आयोजन समिति कैलाश यादव, विश्वनाथ यादव, गंगाधर यादव, दशरथ यादव शंकर यादव, पंकज यादव, बिनय यादव, गुड्डू यादव, लक्ष्मण यादव, नीतीश यादव, बीरेंद्र यादव, गणेश पासवान, सुभाष कुमार, मुरारी कुमार, रबिन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, रामदेव यादव सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण महिला पुरुष श्रद्धालु यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा में साथ चल रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




